देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की गोरापड़ाव तीनपानी ईकाई का गठन, इन्हें बनाया अध्यक्ष व मंत्री

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज रविवार को अपने संगठन की गोरापड़ाव तीनपानी इकाई का विधिवत गठन किया। आज रविवार को गोरापड़ाव तीनपानी के दुकानदारों कारोबारियों की आम बैठक में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने वरिष्ठ व्यवसाई नंदन सिंह चौहान व ग्राम प्रधान सचिन कुमार की उपस्थिति में आम सहमति से गोरापड़ाव तीनपानी इकाई का गठन किया।

गौरापड़ाव में हुए कार्यक्रम में बोलते प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर।

गोरापड़ाव तीनपानी इकाई के लिए अध्यक्ष उत्तम सिंह पंवार,उपाध्यक्ष किशन सिंह भैंसोड़ा, शेखर सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह पंवार, महामंत्री मनीष नौर्की, कोषाध्यक्ष गिरीश पपोला, सचिव राहुल नेगी, उपसचिव जगदीश गोस्वामी, शैलेन्द्र तिवारी, संगठन मंत्री ललित मोहन भट्ट, प्रचार मंत्री ललित चंद्र जोशी, संरक्षक राजू मेहरा, कार्यकारणी सदस्य मनोज सिंह रावत, धीरज सिंह नेगी, रमेश सिंह भैंसौड़ा को मनोनीत किया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, अनुशासन समिति अध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री रमेश जोशी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष विनय सिंह चौहान, प्रदेश युवा संगठन मंत्री अविनाश गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष जलाल, कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष राजेश अधिकारी, जगत सिंह बोरा, प्रेम सिंह परिहार, आजीवन सदस्य कुंवर सिंह परवाल, प्रीतम सिंह जीना उपस्थित थे। बैठक में गोरापड़ाव तीनपानी के दर्जनों व्यापारी शामिल थे। इनमें प्रमुख रूप से सुनील कुमार, तारा दत्त पाठक,मुकेश मिश्रा,सुरेश चंद्र,दिनेश चंद्र पांडे,अनिल कुमार,विजय गुप्ता, हेम चन्द्र जोशी, चंद्र शेखर चंदोला‌ आदि उपस्थित थे। नई कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए संगठन व व्यापारी हित में काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *