हल्द्वानी में कांग्रेस का चूड़ियों के साथ अनोखा प्रदर्शन, कहा-भाजपा सरकार महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकती तो चूड़ी पहन ले

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में आज रविवार को हल्द्वानी में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य आंदोलनकारियों और महिलाओं के साथ चूड़ियां लेकर बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही महिलाओं ने चूड़ी इकट्ठा कर मुख्यमंत्री को भेजी।

हल्द्वानी में कांग्रेस का चूड़ियों के साथ अनोखा प्रदर्शन, कहा-भाजपा सरकार महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकती तो चूड़ी पहन ले
हल्द्वानी बुद्ध पार्क में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

महिलाओं ने कहा कि यदि सरकार महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकती तो चूड़ी पहन ले। इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व राज्य मंत्री व राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व प्रधान मुकुल बल्यूटिया, राज्य आंदोलनकारी राजेन्द्र बिष्ट, शोभा बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।