रामनगर: मृत शिक्षक के परिजनों को मुख्यमंत्री कोष से सहायता की उठी मांग

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मृतक शिक्षक को मुख्यमंत्री कोष से सहायता की उठी मांग..
राजकीय शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने आज मंगलवार 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज चुनाव ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत अतिथि शिक्षक अरुण उप्रेती के परिवार को तत्काल अपने स्तर से आर्थिक मदद की मांग की है। मुख्यमंत्री को रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में जानकारी दी गई ही कि स्व.अरुण उप्रेती राजकीय इंटर कालेज देवीपुरा, मालधनचौड़ रामनगर में कार्यरत थे। बीती 20 अप्रैल को चुनाव की सामग्री जमा कराते जाते वक्त उनकी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।‌ उनके तीन छोटे बच्चे हैं। विधायक के बाहर होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि जगमोहन बिष्ट एवं निजी सचिव प्रकाश थापा को ज्ञापन दिया गया। विधायक ने दूरभाष पर हुई बातचीत में मृतक के परिजनों को अधिकतम आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया । ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल, नंदराम आर्य, डा.नंदन बिष्ट, कौशिक मिश्रा, खीम सिंह रजवार, बालकृष्ण चंद शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *