हल्द्वानी के गौलापार में अपणि पाठशाला बाल संस्कार में बच्चों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के गौलापार गंगापुर स्थित अपणि पाठशाला बाल संस्कार केंद्र में श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर आज मंगलवार 23 अप्रैल की सायं हनुमान चालीसा का‌ पाठ किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। वृद्ध आश्रम के वृद्ध जन भी हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अपणि पाठशाला में 25 गरीब बच्चे नि:शुल्क शिक्षा ले रहे हैं। इस दौरान केन्द्र संचालक प्रकाश बिष्ट ने प्रसाद वितरण किया। साथ ही सुख शांति समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंजू बिष्ट, दया बिष्ट, हिमानी बिष्ट, प्रताप सिंह, सज्जन राम, कौशल्या देवी, गोपाल दत्त आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *