समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के सख्त निर्देशानुसार जनपद में अराजकता, हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* एवं *अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता* के नेतृत्व में *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान *चौकी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा रामलीला मैदान हल्द्वानी में चेकिंग* के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से *अवैध 12 बोर तमंचा एवं कुल 17 जिंदा कारतूस* बरामद हुए।
*बरामद कारतूसों में 13 कारतूस 12 बोर एवं 04 कारतूस 32 बोर शामिल हैं।*
अवैध शस्त्र एवं कारतूस बरामद होने पर *अभियुक्त को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार* किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली हल्द्वानी में fir no -316/ 2026 u/s 3/23 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
पंकज बेलवाल
निवासी— लछमपुर चौराहा, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल।
*बरामदगी*
– 01 अवैध 12 बोर तमंचा
– 13 कारतूस 12 बोर
– 04 कारतूस 32 बोर
*पुलिस टीम*
*1.* उ0नि0 दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव
*2.* हेड कांस्टेबल इसरार नवी
*3.* कानि0 धीरज कुमार
*4.* कानि0 दिनेश नगरकोटी
