रामनगर: सुभाष गोला का कालेज पहुंचने पर हुआ स्वागत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राजकीय इंटर कालेज ढेला रामनगर में सहायक अध्यापक पद कर कार्यरत सुभाष गोला के कर्मचारी शिक्षक संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने जाने पर आज बुधवार को कालेज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हुई बैठक को संबोधित करते हुए उत्तरांचल(पर्वतीय)कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवेंदु मठपाल ने कहा कि वर्तमान में कर्मचारी शिक्षकों की समस्यायों में इजाफा होते चले जा रहा है,सरकार और विभागीय अधिकारी कार्मिकों की समस्याओं का हल करने के बजाय उत्पीड़न का रास्ता अख्तियार कर रहे हैं ऐसे में एकजुट हो इसका मुकाबला करना होगा।अपने वक्तव्य में सुभाष गोला ने कहा कि वे ईमानदारी और अपनी पूरी क्षमता से कर्मचारी शिक्षकों के हितों के लिए संघर्षरत रहेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीराम यादव, मनोज जोशी, हरीश चंद्र आर्य, महेंद्र आर्य, शैलेंद्र भट्ट, बालकृष्ण चंद, प्रदीप शर्मा, संजीव कुमार, श्रवण कुमार मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *