उत्तराखंड पीसीसीएफ की जिम्मेदारी इस आईएफएस अफसर को मिली, देखें आदेश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड वन विभाग के नये मुखिया आईएफएस अधिकारी रंजन कुमार मिश्रा होंगे। इस संबंध में सचिव वन ने आदेश जारी किया है। प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा आज 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए। इसके दृष्टिगत 25 नवंबर को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के लिए डीपीसी हुई थी। बताया जाता है कि इसमें वन विभाग में दूसरे नंबर पर सबसे वरिष्ठ अधिकारी और 1992 बैच के आईएफएस व प्रमुख वन संरक्षक प्रशासन बीपी गुप्ता समेत रंजन मिश्रा भी पीसीसीएफ हॉफ के पद के लिए दावेदार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *