हल्द्वानी के आनंदा एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के आनंदा एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

Advertisement

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के आनंदा एकेडमी डहरिया में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ध्वजारोहण था, जो विद्यालय के प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट , मुख्य अतिथि शहीद ‘फ्लाइंग ऑफिसर’ ‘पंकज जोशी’ के पिताजी जगदीश चंद्र जोशी’ व माताजी पुष्पा जोशी’ द्वारा किया गया। इसके बाद, विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति गानों पर अभिनय व कवितापाठ किया गया, पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति गानों से झूम उठा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कविता जोशी द्वारा विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया गया। उन्होंने अपना प्रेरणादायक संदेश साझा करते हुए कहा, “गणतंत्र दिवस हमें अपनी स्वतंत्रता की रक्षा और कर्तव्यों का पालन करने की याद दिलाता है। आज के दौर में, अच्छे अंक ही नहीं, बल्कि कौशल का विकास भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि कौशल ही किसी व्यक्ति को सफलता दिलाता है। ” इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों किरन कबडवाल ₹15,000,अर्शाली शर्मा ₹10,000 व चन्द्रमोहन को ₹5000की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश दिया गया व विद्यालय की लाइब्रेरी का नाम फ्लाइंग ऑफिसर पंकज जोशी के नाम पर ‘फ्लाइंग ऑफिसर पंकज जोशी विंग्स ऑफ़ विजडम लाइब्रेरी’ रखा गया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या माया बिष्ट ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को न केवल देशभक्ति का अहसास कराते हैं, बल्कि उन्हें अपने राज्य और समाज की समस्याओं पर सोचने और जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका दीक्षा बिष्ट, उप प्रधानाचार्या श्रीमती सुष्मिता बगडवाल, अध्यापकगण ,अभिभावक व विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।‌ इस जश्न ने आनन्दा परिवार के सभी शिक्षकों और स्टाफ को भी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement