शराब तस्करी कर रहा तीनपानी का सोनू शर्मा गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में आगामी होली एवं रमजान पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग लगातार जारी*

*नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन*

*हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रैस नोट*

*आगामी होली और रमजान पर्व* के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु *डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशानुसार जनपद में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी और कोतवाली लालकुआं पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

*1. कोतवाली हल्द्वानी: स्कूटी से अंग्रेजी शराब की तस्करी विफल*

हल्द्वानी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मंगल पड़ाव क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जो स्कूटी के माध्यम से अवैध शराब की सप्लाई करने जा रहा था।

अभियुक्त का विवरण:* सोनू शर्मा निवासी- खन्ना फार्म, तीन पानी, बरेली रोड।

*बरामदगी:* 144 पव्वे रॉयल स्टैग (रॉयल स्टैग व्हिस्की) – कुल 03 पेटी।
वाहन: स्कूटी (संख्या- UK04U 6470)।

*गिरफ्तारी टीम (हल्द्वानी):*
▫️उ0नि0 गौरव जोशी (प्रभारी चौकी मंगलपङाव)
▫️अपर उ0नि0 मान सिंह
▫️का0 संतोष बिष्ट
▫️का0 कमलेश सिंह नौला
▫️का0 भूपाल सिंह मेहरा

*2. कोतवाली लालकुआं: 80 वर्षीय वृद्ध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार*

लालकुआं पुलिस ने गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान जयपुर बीसा क्षेत्र से एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

*अभियुक्त का विवरण:* लाल सिंह निवासी- जयपुर बीसा, हल्दूचौड, लालकुआ (उम्र 80 वर्ष)।

*बरामदगी:* 54 पाउच अवैध कच्ची शराब।

*गिरफ्तारी टीम (लालकुआं):*
▫️कानि0 प्रहलाद सिंह
▫️कानि0 कुबेर राणा
▫️कानि0 गणेश गिरी
▫️कानि0 तरुण मेहता

*कानूनी कार्यवाही:* उपरोक्त दोनों मामलों में गिफ्टार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किये गए हैं।

📍*पुलिस की अपील:*
नैनीताल पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि पर्वों के दौरान शांति बनाए रखें। नशे का व्यापार करने वालों और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *