हल्द्वानी में नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग से दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ सूंघाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया जबकि पीड़िता ने घटनाक्रम से आहत होकर अपने हाथ की नस काट ली। फिलहाल पीड़िता का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को तहरीर देकर बनभूलपुरा निवासी एक युवक ने आरोप लगाया कि मोहर्रम के दिन उसकी 16 साल की बहन किसी जरूरी काम से बाजार की ओर आई थी। घर लौटते वक्त बाजार में एक युवक ने रास्ते में उसकी बहन को नशीला पदार्थ सुंघाया और अपने साथ ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *