मध्य प्रदेश से कथा में शामिल होने आईं मां-बेटी नदी में डूबीं

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऋषिकेश के राम तपस्थली ब्रह्मपुरी में बुधवार की सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया। राम तपस्या घाट पर स्नान करने के दौरान दो महिलाएं गंगा में डूब गई, दोनों मध्यप्रदेश से यहाँ राम तपस्थली आई हुई थी, जहां आजकल राम कथा चल रही है। दोनों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि दोनों को ढूंढने के लिए सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है, महिलाओं की पहचान मीनू उपाध्याय पत्नी मनीष उपाध्याय निवासी कैलाश रस मोरियाना मध्य प्रदेश और उनकी बेटी गौरी पुत्री मनीष उपाध्याय उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *