अंग्रेजी और देशी शराब के अध्धे-पव्वों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली हल्द्वानी 02 व लालकुआं पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर किया गिरफ्तार

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध **ऑपरेशन प्रहार** लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी,श्री हरबंश सिंह* एवं *श्री रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी,* व *श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं* के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक *04.10.2026* को हल्द्वानी एवं लालकुआं क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए **03 अभियुक्तों को गिरफ्तार** कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में एसआई दीपक सिंह कार्की चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव,हेड कानि.सुंदर कोहली, कानि. संतोष सिंह विष्ट, कानि. भूपाल सिंह* द्वारा दिनांक 04-10-2026 को अभियुक्त रजत रावत निवासी अंबा विहार, बरेली रोड, हल्द्वानी, नैनीताल को घास मंडी मंगलपड़ाव में अवैध अंग्रेजी शराब के 100 क्वार्टर 4 हाफ बरामद कर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी धारा 60 Ex Act का अभियोग पंजीकृत कराया गया।
*2- उ0नि0 कृपाल सिंह प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव, कांस्टेबल विजय भारद्वाज,कांस्टेबल मुकेश सिंह* के द्वारा वर्कशॉप लाइन बरसाती नहर पर अभियुक्त गगन सिंह उर्फ अंडा निवासी नैनीताल रोड उम्र 32 वर्ष को 48 पर देसी मसालेदार शराब माल्टा तथा 8 क्वार्टर अंग्रेजी शराब इंपिरियल ब्लू के साथ मय स्कूटी के पकड़ा गया अभियुक्त द्वारा देर रात शराब की दुकान बंद होने के उपरांत ओला स्कूटी की डिब्बी में भरकर बरसाती नहर में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग अंतर्गत धारा 60 /72 के अंतर्गत पंजीकृत* किया गया अभियुक्त द्वारा अवैध शराब के परिवहन हेतु इस्तेमाल ओला स्कूटी को अंतर्गत *धारा 72 आबकारी अधिनियम कब्जे पुलिस लिया गया।

3-श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिह राणा के नेतृत्व में गठित टीम *उ0नि0 श्री गौरव जोशी प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता, कानि. प्रहलाद सिंह, कानि. वीरेंद्र रौतेला* के द्वारा चैकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति, रोकथाम जुर्म जरायम एवं गश्त के दौरान अभियुक्त सूरज सिंह निवासी धौराडाम नाज़िमाबाद थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर को इमलीघाट बिंदुखत्ता से एक प्लास्टिक सफेद कट्टे में कुल 110 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली लालकुआं में FIR No.154/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।