हल्द्वानी विधायक ने कहा मन अशांत है, समर्थकों के साथ इस तरह मनाएंगे जन्मदिन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में पिछले दिनों हुई हिंसा से मन‌ अशांत है। यह बात स्थानीय विधायक सुमित हदयेश ने कही। विधायक सुमित अपना जन्मदिन 6 मार्च कल बुधवार को सादगी से मनाएंगे। मंगलवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हदयेश ने‌ वीडियो जारी कर बताया कि जन्मदिन के मौके पर केक काटने का प्रोग्राम न करने का फैसला लिया है। उन्होंने समर्थकों व शुभचिंतकों को हर बार की तरह आवास पर पहुंचने और सादगी के साथ जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *