समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
आज बुधवार को नैनीताल जिले के भीमताल के बोहराकून के पास हुए बस हादसे में मासूम समेत चार लोग मारे गये। बस में 30 लोग सवार थे। हल्द्वानी डिपो की यह बस पिथौरागढ़ से लौट रही थी जब हादसा हुआ। घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत समेत तमाम अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को 15 से 25 हजार सहायता के तौर पर दिए जा रहे हैं।
मृतकों के नाम
1- गंगा धामी पत्नी खड़क सिंह निवासी खेला धारचूला उम्र करीब 48 वर्ष।
2- खड़क सिंह पुत्र जय सिंह निवासी खेला धारचूला उम्र 55 करीब वर्ष।
3- सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू निवासी ग्राम टिमटिया तेजम पिथौरागढ़ उम्र करीब 58 वर्ष।
4- दक्ष पंत पुत्र विनोद पंत निवासी ग्राम सिमाइल बेरीनाग हाल निवासी पिथौरागढ़ उम्र 6 वर्ष।