दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगाकर थार दौड़ा रहा जसपाल गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*🚨 ऑपरेशन ‘प्रहार’ में कालाढूंगी पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

*दूसरी गाड़ी का नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर दौड़ रही थी थार, पुलिस ने रोका और खुला धोखाधड़ी का राज*

*फर्जी नंबर, असली गिरफ्तारी, थार जप्त, भागने की कोशिश पुलिस ने की नाकाम*

 

जनपद नैनीताल में अपराधों की रोकथाम हेतु *डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है।

दिनांक 04.05.2026 को *प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व* में गठित पुलिस टीम द्वारा नयाँगांव तिराहे के पास सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की महिंद्रा थार संदिग्ध दिखाई दी।
पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोकने का संकेत देने पर चालक ने गाड़ी रोककर भागने का प्रयास किया, जिसे तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू (36 वर्ष) निवासी ग्राम बैलपोखरा, कालाढूंगी बताया।

*🔎 जांच में बड़ा खुलासा-*
वाहन चालक किसी भी प्रकार के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। *जब वाहन की नंबर प्लेट UK 04 AF 6111 को ई-चालान मशीन से चैक* किया गया, तो वाहन स्वामी कोई और व्यक्ति निकला।
पूछताछ में सामने आया कि *आरोपी ने अपने साथी की मदद से वाहन की मूल नंबर प्लेट (UK 12 F 0005) बदलकर दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगा रखी थी, ताकि असली मालिक से बच सके।*

*कार्यवाही-*
इस *गंभीर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को मौके पर ही धारा 318(4) BNS के अंतर्गत गिरफ्तार* किया गया। वाहन को कब्जे में लेकर थाना में FIR संख्या 42/2026 पंजीकृत की गई है।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसके साथी प्रभजोत की तलाश जारी है।

*पुलिस टीम-*
उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी
अपर उ0नि0 जयपाल सिंह
का0 अमनदीप सिंह
का0 मनोज द्विवेदी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *