हल्द्वानी कालेज के इस छात्रनेता के सिर पर सजा महासंघ अध्यक्ष का ताज

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ अध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को नैनीताल डीएसबी कैंपस में हुआ। इसमें पिछले दिनों हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का चुनाव जीते यतिन पांडे निर्विरोध छात्र महासंघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने एबीवु प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा।