समाचार शगुन उत्तराखंड
उत्तराखंड परिवहन निगम की एमडी की आज बृहस्पतिवार एक अक्टूबर को हुई बैठक में 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले पीक सीजन के मद्देनजर रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में रोडवेज के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने प्रदेश भर के आरएम और एआरएम को निर्देश जारी किए हैं। स्पष्ट किया है कि मुख्यालय की अनुमति के बगैर किसी कार्मिक को अवकाश स्वीकृत न किया जाए। कहा गया है कि पीक सीजन शुरू हो रहा है, पहले नवरात्र फिर दीपावली की भीड़ के मद्देनजर बसों का संचालन दुरुस्त रखा जाए।
