अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र नेगी 38 साल की सेवा के बाद हुए रिटायर, एसएसपी ने किया सम्मानित

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

 

आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन नैनीताल में डॉ.मंजुनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल ने सेवानिवृत्त हो रहे अग्निशमन अधिकारी नैनीताल देवेंद्र सिंह नेगी को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।*

*38 वर्ष से अधिक का गौरवपूर्ण सेवाकाल*

*श्री देवेंद्र सिंह नेगी* ने दिनांक *03 मई 1988* को जनपद सीतापुर (उ०प्र०) से फायरमैन के पद पर अपनी सेवा प्रारंभ की। दिनांक 06 अक्टूबर 1999 को उन्हें फायर सर्विस चालक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इसके पश्चात दिनांक 04 सितंबर 2019 को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी तथा दिनांक 07 सितंबर 2025 को अग्निशमन अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। अपने सेवाकाल के दौरान श्री नेगी द्वारा जनपद सीतापुर (उ०प्र०), अल्मोड़ा, चमोली, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, उत्तरकाशी एवं नैनीताल में नियुक्त रहकर विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया गया। उन्होंने अपने सेवाकाल में सीजन ड्यूटी, वीआईपी/वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी, निर्वाचन ड्यूटी सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को पूरी निष्ठा, मेहनत एवं लगन के साथ संपादित किया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें समय-समय पर नकद पुरस्कार एवं उत्तम प्रविष्टियों से भी पुरस्कृत किया गया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी.* ने श्री देवेंद्र सिंह नेगी की दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं देना अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि श्री नेगी ने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न जनपदों में अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विभाग की सेवा की है। *सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का एक पड़ाव है,* उन्होंने श्री नेगी को स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वे अपने परिवार को अधिक समय दें, अपनी रुचियों एवं अधूरे रह गए कार्यों को पूरा करें तथा जीवन की इस नई पारी का आनंद लें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान प्राप्त अनुभव और अनुशासन जीवनभर साथ रहते हैं। नैनीताल पुलिस परिवार उनके योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद रखेगा। एसपी संचार/ऑफिस श्री रेवाधर मठपाल ने कहा* श्री देवेंद्र सिंह नेगी के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। साथ ही कहा कि उनकी सेवाएं एवं अनुभव पुलिस परिवार के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्राधिकारी नैनीताल/रामनगर श्रीमती अंजना नेगी* ने कहा कि श्री देवेंद्र सिंह नेगी का सेवाकाल कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण का उदाहरण रहा है। उन्होंने श्री नेगी एवं उनके परिवार को सेवानिवृत्त जीवन के लिए सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।

परिजनों एवं सहकर्मियों ने साझा की यादें

विदाई समारोह के दौरान श्री देवेंद्र सिंह नेगी के परिजन भी मौजूद रहे। परिजनों एवं सहकर्मियों ने उनके लंबे सेवाकाल के दौरान विभाग के प्रति उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारियों को याद करते हुए उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्री नेगी के सेवाकाल से जुड़े अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को याद किया गया। लंबे सेवाकाल की यादें साझा की गई। नैनीताल पुलिस परिवार ने उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए *उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य* की कामना की तथा कहा कि उनके द्वारा पुलिस विभाग में किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। इस अवसर पर एसपी संचार/ऑफिस श्री रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल/रामनगर श्रीमती अंजना नेगी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा श्री देवेंद्र सिंह नेगी के परिजन मौजूद रहे।