रामनगर के पुछड़ी में तड़के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री के ‘डेमोग्राफी चेंज और अतिक्रमण मुक्त उत्तराखंड’ सपना साकार करती नैनीताल पुलिस, एक्शन मोड में SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी

रामनगर के पुछड़ी में तड़के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो
रामनगर में अतिक्रमण हटाने से पहले ड्रोन से लिया गया पुछडी का फोटो।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड* के स्पष्ट विजन— *“सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना और डेमोग्राफी चेंज पर प्रभावी कार्रवाई”*— को धरातल पर उतारते हुए *नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में।*

रामनगर पुछड़ी क्षेत्र में तड़के चला बड़ा ऑपरेशन

आज *07.12.2025 की सुबह तड़के*, वन विभाग की *रिजर्व फॉरेस्ट भूमि* पर चिन्हित अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नैनीताल पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की।

✔️ सभी अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस दिया गया था।
✔️ सुबह तड़के भारी पुलिस बल, प्रशासनिक टीम और JCB मशीनों के साथ मौके पर पहुँचकर *अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।*
✔️ पुलिस नेतृत्व में मशीनों ने लगातार कार्य करते हुए पूरे क्षेत्र को *अतिक्रमण मुक्त* किया।

*क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती*

किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुछड़ी क्षेत्र में अभी भी पुलिस बल तैनात है।
*सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर*—
⚠️ किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट
⚠️ सरकारी कार्यवाही पर अनर्गल टिप्पणी
⚠️ या मौके पर विरोध/धरने की कोशिश करने वालों पर *कठोर कार्यवाही* की चेतावनी।
*सरकार की प्रतिबद्धता*
*उत्तराखंड सरकार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।*
डेमोग्राफी चेंज पर प्रभावी और निर्णायक कार्यवाही जारी रहेगी।