वर्ष 2015 के बाद नियुक्त सफाई कर्मचारियों को हटाने का विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में आज सोमवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इसमें नगर निकायों में 2015 के बाद जो पर्यावरण मित्र नियुक्त किए गए हैं उन्हें हटाने का फरमान जारी करने का विरोध किया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में शाखा अध्यक्ष अतुल कुमार शाखा कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबीता देवी, अध्यक्ष लता देवी कार्यकारी अध्यक्ष मधु देवी गीता देवी ममता देवी अंजलि अजय कुमार पूजा आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *