कुमाऊं में यहां पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र में एक व्यक्ति ने विवाद के बाद पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता के रावतनगर द्वितीय निवासी गोविंद मेहता मैकेनिक है। बीती सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे उसका पत्नी ललिता (38) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर गोविंद ने चुन्नी से ललिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या करने के बाद आरोपी गोविंद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बिजली के बिल जमा करने एवं मोबाइल में रखी पूर्व पत्नी की फोटो को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ, गोविंद ने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया और जिससे उसकी मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *