हल्द्वानी में यहां मिले गुलदार के शावक

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित हरिपुर जमीन सिंह गांव में खाली प्लॉट में गुलदार के शावक पाए जाने से इलाके में हलचल मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ तराई केंद्रीय उमेश तिवारी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

हल्द्वानी में यहां मिले गुलदार के शावक

डीएफओ उमेश तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह एक महिला घास काटने के लिए जा रही थी, तभी उसने खाली प्लॉट में दो शावक देखें। महिला ने तुरंत गांववालों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया।