युवती की अश्लील फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एआई तकनीक का इस्तेमाल करके हल्द्वानी निवासी युवती को निशाना बनाया। उसके अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। युवती के रिश्तेदारों को ठग ने फोटो और वीडियो भेजने की धमकी दी। इसके एवज में युवती से 12 हजार रुपये ऐंठ लिए। मुखानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिडकुल रुद्रपुर में नौकरी करने वाली 23 वर्षीय युवती का है। युवती के चाचा ने साइबर क्राइम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई की रात 10 बजे उनकी भतीजी के मोबाइल पर दो अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज आए। ठगों ने एआई से बनाई गई उसकी आपत्तिजनक फोटो भेजकर कहा कि लोन मित्र से चार हजार रुपये का लोन लिया गया है। पैसे न देने पर फोटो परिचितों को भेजने की धमकी दी। डरकर युवती ने पहले चार हजार रुपये भेजे। फिर सर्विस चार्ज के नाम पर 15 से 16 जुलाई तक छह बार में कुल 12 हजार से अधिक रुपये ले लिए गए। कोतवाल मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *