व्यापारी नेताओं ने हल्द्वानी वेयर हाउस अग्निकांड के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने रामपुर रोड पर वेयर हाउस अग्निकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है । संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल जिला प्रशासन से मांग करता हे कि अग्निकांड की जांच में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए तथा जन हित में दोषियों के खिलाफ जिला प्रशासन स्वतः संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करवाये इस संदर्भ में व्यापार मंडल विधिक रायमुशायरी के बाद ही कोतवाली हल्द्वानी को तहरीर देगा। फर्स्वाण और गुप्ता ने संयुक्त बयान में कहा कि आज शहर में बिना मानक के वेयर हाउस , मोल और अन्य व्यवसायिक गतिविधियां चल रही हे जिसके लिए पूर्ण रूप से जिला विकास प्राधिकरण जिम्मेदार हे क्योंकि बड़े बड़े प्रतिष्ठानों द्वारा जिन मानचित्रों के आधार पर स्वीकृति ली जाती हे उसके अनुरूप कार्य नहीं किया जाता हे जिला विकास प्राधिकरण की लापरवाही के चलते ही आमजन की सुरक्षा हमेशा खतरे में रहती हे अतः जिला प्रशासन को वेयर हाउस और दिल्ली में हुए अग्निकांड को देखते हुए सख्त अभियान चलाया जाय और नियम विरुद्ध चल रहे बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर रोक लगाई जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *