दमुवाढूंगा के निवासियों के लिए खुशखबरी, इस जरूरी कार्य के लिए ड्रोन से सर्वे शुरू

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में नगर निगम हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35, 36, 37 एवं 38 में प्रशासन की ओर से राजस्व अभिलेखीकरण प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वेक्षण टीम द्वारा ड्रोन सर्वे का कार्य विधिवत प्रारंभ किया गया। यह सर्वे क्षेत्र के निवासियों को राजस्व अभिलेखों में सम्मिलित करने तथा भूमि संबंधी अभिलेखीकरण प्रक्रिया को गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आशा है कि इस कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही इसका लाभ प्राप्त होगा तथा वर्षों से लंबित राजस्व अभिलेखीकरण की प्रक्रिया को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व प्रधान महेश जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवीदयाल उपाध्याय जी, वार्ड संख्या 37 के पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार, मनोनीत पार्षद पन राम, महेशानंद, मुन्नी बिष्ट सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *