कुमाऊं में यहां आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन‌ की मौत

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा क्षेत्र में आज सोमवार 24 जून की सुबह से हो रही बारिश से जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीं हादसा भी हो गया है। बरसात के बीच आकाशीय बिजली गिरने से अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई। तहसील क्षेत्र के सैजना गांव में 22 वर्षीय सुहावनी राणा व उसका भाई 19 वर्षीय सुमित सिंह अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान अचानक उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वे दोनों खेत में ही बेहोश हो गए। पास में काम कर रहे परिजन उन्हें आनन फानन में खटीमा के उप जिला चिकित्सालय ले गये। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने दोनों भाई बहनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं सैजना गांव में शोक की लहर छा गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *