हल्द्वानी में यहां प्रशासन ने मारा छापा, दो मेडिकल स्टोर व तीन क्लीनिक किए सील

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
प्रशासन व‌ ड्रग विभाग की टीम ने बनभूलपुरा के इंदिरानगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के नेतृत्व में आज सोमवार 24 जून को की गई छापेमारी में अनियमितताएं पाए जाने पर दो मेडिकल स्टोर और 3 क्लिनिक सील किए गए। इनके खिलाफ प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। छापेमारी से अवैध मेडिकल स्टोर व‌ क्लीनिक स्वामियों में हड़कंप मच गया।