प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने होटल व्यवसायी रमेश पांडे को प्रदेश सलाहकार और प्रवीण साह को जिला संयोजक बनाया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रमेश पांडे।

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए नैनीताल के होटल कारोबारी और समाजसेवी डा.रमेश पांडे को संगठन के सलाहकार मंडल में शामिल किया है और होटल कारोबारी व प्रदेश स्तरीय बैंक कर्मचारी यूनियन के प्रमुख नेता प्रवीण साह को जिला नैनीताल का संयोजक नियुक्त किया है।
संगठन के प्रदेश संयोजक डॉ धर्म यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों प्रमुख नेताओं के अनुभव का लाभ संगठन के साथ साथ व्यापारियों को भी प्राप्त होगा और नैनीताल में संगठन मजबूती की तरफ बढ़ेगा।

धर्म यादव ने कहा कि नैनीताल भवाली भीमताल और कैंची इत्यादि प्रमुख अन्य जगहों में कारोबार कर रहे व्यापारियों को जिस प्रकार से शासन प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा हे संगठन प्रशासन की नीतियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भी अवगत करवाया जाएगा। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता दीपक माहेश्वरी धरमू गुरुजी प्रभजोत चंडोक नुसरत सिद्दकी कुंदन बिष्ट प्रज्ञान भारद्वाज गौरव अग्रवाल चमन गुप्ता कुंदन रावत अश्मित गुजराल विशाल जुनेजा सोनी सबरवाल आदि ने खुशी व्यक्त की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *