उत्तराखंड: जज का बेटा बता पुलिस को रौब दिखाया तो मजिस्ट्रेट लिखी कार कर दी सीज

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड के ऋषिकेश में थाना मुनि की रेती पुलिस ने यूपी नंबर की मजिस्ट्रेट लिखी एक कार को सीज कर दिया। कार आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के एक जज की बताई जा रही है। इस कार में कुछ युवक घूमने आए थे। ऋषिकेश घूमने आया था। जानकारी के अनुसार आज मंगलवार 28 मई की दोपहर भद्रकाली के समीप कार में सवार युवक शोर मचा रहे थे और यातायात नियमों का उल्लंघन भी कर रहे थे। जब पुलिस ने युवकों को रोका तो कार में सवार युवक सौरभ निवासी गरवाल आजमगढ़ यूपी ने स्वयं को जज का बेटा बताते हुए पुलिस पर रौब दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि कार को सीज कर दिया गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *