पत्रकार से मारपीट करने वाले हल्द्वानी के दो बिल्डर भाइयों पर मुकदमा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

https://youtu.be/hcCd_GaWFJs?si=MlZ6QMIMRN2gflVv

दिनांक 11.11.2025 को एक न्यूज रिपोर्टर दीपक अधिकारी के साथ ऊंचापुल क्षेत्र में रिपोर्टिंग के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें पत्रकार दीपक अधिकारी को चोटें आईं। वर्तमान में उनका उपचार *कृष्णा हॉस्पिटल हल्द्वानी* में चल रहा है।

घटना के संबंध में दीपक चंद्र अधिकारी द्वारा थाना मुखानी में दी गई तहरीर पर अजीत चौहान व अनिल चौहान नामक दो व्यक्तियों पर *मारपीट व जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूर्व में भी दिनांक 07 नवम्बर 2025 को अन्य पत्रकार के साथ गाली-गलौज व मारपीट की घटना किए जाने की बात सामने आई है।
*SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी.सी. ने घटना को अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य* बताते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी सिटी श्री मनोज कुमार कत्याल* के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर दोनों *आरोपियों को हिरासत* में लिया गया है।
मामले की जांच प्रगति पर है, तथा जो भी तथ्य जांच में उजागर होंगे उनके आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *