हल्द्वानी के इस कार शोरूम परिसर में खड़ी कारों में लगी आग, घटना से हड़कंप, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के बरेली रोड गोरापड़ाव स्थित Kia कार शोरूम के परिसर में आग लग गई। आग ने परिसर में खड़ी तीन कारों को चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। आननफानन में इसकी सूचना दमकल को दी गई। आग आज मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे के आसपास लगी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग लगने के बाद शोरूम परिसर और आसपास का इलाका धुएं से भर गया। इस दौरान बरेली रोड हाइवे पर लोगों की भीड़ लग गई।

https://youtu.be/I_avnUuDPeE?si=Z7gPcbb98Frq_Jnz

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *