हल्द्वानी में होगा विकास योजनाओं का लोकार्पण, बेजुबानों को मिलेगा आसरा

ख़बर शेयर करें

ईजा – बैंणी महोत्सव का लोगो जारी

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 30 नवंबर को प्रदेश के सभी 13 जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। शासन से इसके लिए जिलेवार जनप्रतिनिधि नामित कर मुख्य अतिथि बनाए गए हैं। नैनीताल जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही अल्मोड़ा में सांसद अजय टम्टा, चंपावत में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बागेश्वर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, देहरादून में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व कल्पना सैनी को मुख्य अतिथि बनाया गया है। वहीं हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज के मैदान में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इसके तहत शनिवार को नगर निगम के डेढ़ दर्जन कर्मचारियों ने मैदान में सफाई की। इस बीच नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि हल्द्वानी में गौशाला निर्माण, विद्युत शवदाह गृह जैसी योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इधर आज दोपहर जिला प्रशासन की ओर से 30 नवंबर को होने वाले ईजा -बैंणी महोत्सव का लोगो भी जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *