भाजपा नेता ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
 

ऊधमसिंहनगर जनपद के काशीपुर क्षेत्र में मशहूर व्यापारी और भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने अपने घर के गार्डन में अंजान कारणों से आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ही अपनी कनपटी पर गोली मारी और सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार दीपक अग्रवाल गिरीताल में अपने परिवार के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में घर वालों से जानकारी ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *