नैनीताल लोकसभा सीट 5 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे अजय भट्ट, एनडीए करेगी 400 का आंकडा पार: नागर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

कल चार जून मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले विभिन्न न्यूज चैनलों व राजनीति विशेषज्ञ तमाम तरह के दावे कर रहे हैं। इस बीच हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र नागर ने‌ प्रेस को बयान जारी कर दावा किया है कि उत्तराखंड में भाजपा पांचों लोकसभा सीटें जीत रही है और केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। इसके साथ नरेन्द्र मोदी फिर एक बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
नागर ने कहा कि नैनीताल लोकसभा से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की 5 लाख से अधिक वोटों से जीत तय है। भट्ट का उत्तराखंड में सर्वाधिक वोटों से जीतकर सांसद बनना तो तय है। इसके साथ ही देश में भी सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले प्रत्याशियों मे भी उनका नाम शामिल रहेगा। उत्तराखंड लोकसभा में चुनाव प्रचार में रहे नागर ने बताया कि वह नैनीताल लोकसभा सीट पर अजय भट्ट के प्रचार में रहे। पूरे नैनीताल जिले व ऊधमसिंह जिले में एकतरफा वोट भाजपा के अजय भट्ट को मिला है। नागर ने बताया की हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग भुर्गुवंशी ने उन्हें उत्तराखंड की नैनीताल व दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट में प्रचार जिम्मेदारी दी थी। नागर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भी भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा का जीतना तय है, इस सीट से वर्तमान में भाजपा के ही भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर सांसद हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *