शिक्षकों का बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी, गिर्दा के गीत गाकर भरा जोश, प्रभारी प्रधानाचार्यों ने छोड़ा प्रभार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हाईस्कूल,इंटर कालेजों में शिक्षक शिक्षिकाएं चौथे पांचवें भी शिक्षण बहिष्कार में रहीं जिसके कारण ब्लॉक के सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में आज भी पढ़ाई नहीं हुई।
आज आंदोलनकारियों ने जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा को उनकी पुण्य तिथि पर याद करते हुए उत्तराखंड मेरी मातृभूमि, जैंता एक दिन त आल,आज हिमाल तुमन तें धतोन समेत अनेकानेक गीत गाकर आंदोलन में जोश भरा।ब्लाक अध्यक्ष संजीव कुमार,मंत्री अनिल कड़ाकोटी ने जानकारी दी कि कि संगठन के आह्वान पर ब्लाक के प्रभारी प्रधानाचार्यों ने पदभार छोड़ना शुरू कर दिया है।आज ब्लाक के सभी विद्यालयों के नेतृत्वकारी साथियों की ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें 25 अगस्त को ब्लाक मुख्यालय में शत प्रतिशत भागीदारी की योजना को अंतिम रूप दिया गया। संगठन के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल ने कहा विभागीय अधिकारी संगठन की समस्याओं का निस्तारण करने के बजाय उत्पीड़न का रास्ता अपना रहे हैं जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया पर रोक नहीं लगती,सभी स्तरों की पदोन्नति सूची निर्गत नहीं होती,स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरु नहीं होती और सभी प्रकार की वेतन विसंगति ठीक नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर
नरेंद्र पटवाल रमेश चंद्र, बालकृष्ण चंद्र ,संजीव कुमार प्रदीप कुमार, आशीष भारती रमेश चंद्र सत्यवली , शिवाकांत ,गीता विनोद ,रेखा रानी, रेखा शर्मा, ललित पाठक, जीवन चंद्र पांडे, हेमलता गोस्वामी, जीत पाल कठायत,मनीषा सक्सेना भावना जोशी, मीनाक्षी नेगी, दीप्ति तिवारी, मीना कुटियाल , विभा
बुधानी, प्रभात सक्सेना, लोकेश
रावत, जया बाफिला,उषा पवार,शैलेन्द्र भट्ट,दिनेश रावत ने अपनी अपनी शाखाओं का नेतृत्व किया।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement