हल्द्वानी में 42 वर-वधुओं ने एकसाथ लिए फेरे

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के गोलज्यू मंदिर हीरानगर में शुक्रवार को 42 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधुओं को गृहस्थी के लिए दान दहेज भी दिया गया। शहर के प्रतिष्ठित व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सामूहिक विवाह समारोह में पहुंच वर वधू को आशीर्वाद दिया। मंदिर परिसर में सुबह से ही कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई थी। इस मौके पर लक्ष्मी संजीव, दुर्गेश विशन, भारती-शिवम, पूजा अनिल समेत 51 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश, मेयर जोगेंद्र रौतेला, वरिष्ठ पार्षद धीरेंद्र रावत, सिंथिया स्कूल के डायरेक्टर प्रवीन रौतेला, समाजसेवी विशंभर कांडपाल, हरीश रावत समेत पुनर्नवा समिति अध्यक्ष लता बोरा, सचिव शांति जीना, मीडिया प्रभारी कल्पना रावत आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि समिति पूर्व में भी गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करवा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *