स्विफ्ट कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले के थाना लमगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी जैंती के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बक्सवाड़ गांव से जवाहरनेड़ी की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना लमगड़ा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दुर्घटना में पान सिंह बिष्ट (37 वर्ष) निवासी ग्राम बक्सवाड़ और मेहरबान सिंह करायत (57 वर्ष) निवासी ग्राम सुरचौरा की मौत हो गई। मेहरबान सिंह की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। वहीं राहुल राय (19 वर्ष) निवासी ग्राम बक्सवाड़ गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की स्थिति खराब होने के कारण यह दुर्घटना हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *