समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
दिनांक *04-10-2026* को वादी श्री राम चन्द्र, निवासी टाउन धानमिल, हल्द्वानी, द्वारा थाना कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि दिनांक 03-10-2026 को नईम उर्फ नईम पहलवान, निवासी गुरुद्वारा वाली गली, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी, द्वारा इलाज करने के नाम पर वादी की पत्नी मीनाक्षी टम्टा (उम्र 23 वर्ष) का इलाज किए जाने के दौरान उनकी मृत्यु कारित कर दी गई।
वादी की तहरीर के आधार पर *कोतवाली हल्द्वानी में FIR No. 338/2026, धारा 105 BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण में फरार आरोपी *नईम उर्फ नईम पहलवान* की गिरफ्तारी हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं तलाश करते हुए *आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को उसकी दुकान के पास* से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे *माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज* दिया गया।
*पुलिस टीम*
*1.* उ0नि0 श्री संजीत राठौड़ — चौकी प्रभारी हीरानगर
*2.* हे0कानि0 मनोज कुमार
*3.* कानि0 ललित गोस्वामी
