रोडवेज कर्मचारियों की बैठक में कुमाऊं भर में आंदोलन चलाने का ऐलान, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद क्षेत्रीय प्रबंध समिति की बैठक पांच अक्टुबर को रुद्रपुर में हुई। बैठक का संचालन क्षेत्रीय मंत्री उमेश चंद्र जोशी द्वारा किया गया सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल द्वारा की गई बैठक में माह जुलाई अगस्त सितंबर 2026 का वेतन न मिलने के कारण समस्त पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा गहरा आक्रोश प्रकट किया गया और सर्वस्व समिति से निर्णय लिया गया है कि एक वृहद आंदोलन वेतन हेतु कुमाऊं क्षेत्र से प्रारंभ किया जाएगा साथ साथ ही कार्यशालाओं में खड़ी वाहनों पर संतोषजनक कार्य न होने से के कारण निगम की ऑफ रोड वाहनों को ऑन रोड किए जाने पर जोर दिया गया वेतन न मिलने के कारण सबसे ज्यादा संविदा विशेष श्रेणी एजेंसी कार्यशाला कर्मचारियों पर मानसिक आघात पहुंचाने पर गंभीर आक्रोश प्रकट किया गया बैठक में मौजूद प्रांतीय उपाध्यक्ष जगमोहन जी प्रांतीय संगठन मंत्री श्री श्याम सिंह शाही श्री रियासत खान श्री विनीत पाठक जी क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष श्री पीसी बिष्ट सुरेन्द रावत कमल तिवारी मो इमरान खान मोहन बोरा कौशल जोशी दिनेश भंडारी विजय चौहान कार्तिक नेगी आनंद जोशी कार्तिक नेगी मनोज मनराल सनी भारती नवीन बिष्ट रविंद्र भगवान दास राहुल राणा राहुल राणा त्रिलोक सिंह योगेश जोशी प्रमोद बरगली प्रदीप सिंह कल्पना सक्सेना त्रिभुवन चंद राकेश गोसाई राजेश कुमार राजेश कुमार दिनेश कुमार आदि सदस्यों ने भागीदारी की।