नानकमत्ता में परिवहन मंत्री से मिले ट्रांसपोर्टर चढ्ढा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ की ओर से परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा को ओटीएस योजना लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपा। तीन अक्टूबर को नानकमत्ता दौरे के दौरान उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ के प्रवक्ता व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने परिवहन मंत्री बत्रा से भेंट की और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की समस्याओं से अवगत कराया। चड्ढा ने कहा कि हल्द्वानी बाईपास, गौलापार, काठगोदाम, रानीबाग से नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग तक भीषण जाम के कारण पर्वतीय ट्रांसपोर्ट व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित है। जाम में ट्रक घंटों फंसे रहने से सप्लाई चेन टूट रही है और 20 लाख से अधिक परिवारों की आजीविका पर संकट है।

ज्ञापन में यह मांगें उठाईं गई हैं।

1. वन टाइम सेटलमेंट योजना तत्काल लागू हो -प्रदेश में लंबित हजारों चालानों के निस्तारण के लिए योजना लागू की जाए। इससे वाहन स्वामियों को राहत और सरकार को राजस्व प्राप्त होगा। यह महासंघ की सबसे प्रमुख मांग है।

2. वाहन कर में छूट -* यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी वाहन कर व अर्थदंड में छूट दी जाए।

3. लंबे सामान की ढुलाई पर छूट -* जी.आई. पाइप, पोल, सरिया (20 फिट से अधिक) जो सार्वजनिक निर्माण कार्यों में जाते हैं, उनकी ढुलाई पर चालान से छूट दी जाए।

4. ऑटोमेटेड कांटा -* हल्द्वानी, रामनगर, टनकपुर, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, बागेश्वर, कोटद्वार, विकासनगर में ऑटोमेटेड वे-ब्रिज लगाए जाएं।

5. ओवरलोड नियंत्रण -* पहाड़ पर 16.2 टन GVW मानक कड़ाई से लागू हो और हिल इंडोर्समेंट अनिवार्य किया जाए।