समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक दर्दनाक घटना हो गई। गर्दन दर्द की शिकायत पर पहलवान के पास पहुंची महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी रामचंद्र यहां हल्द्वानी के दमुवादूंगा क्षेत्र में रहती है। रामचंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी मीनाक्षी की गर्दन में दर्द की शिकायत थी जिसका पिछले चार-पांच माह से सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। आज वह लोगों के कहने पर पत्नी को कालाढूंगी रोड स्थित पहलवान के यहां लेकर पहुंचे। उनका आरोप है कि पहलवान ने गर्दन की मालिश करने के बाद महिला की गर्दन को जोर से हिला दिया जिसके कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई परिजन उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली है।
