समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के कोतवाली हल्द्वानी में तैनात महिला दरोगा से अभद्रता व गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मटर गली में हंगामे की सूचना पर पहुंची महिला दरोगा से आरोपी ने अभद्रता कर दी। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर डायल 112 के माध्यम से मटर गली में एक व्यक्ति के हंगामा करने की सूचना मिली थी। आरोपी व्यापारियों से गाली-गलौज करते हुए झगड़ा कर रहा था। सूचना पर महिला दरोगा और दो सिपाही मौके पर पहुंचे। तब आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। जब महिला दरोगा ने आरोपी की जेब से मोबाइल निकाला तब उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। यहां भी आरोपी ने महिला दरोगा को देख लेने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
