केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ विवाह समारोह में शामिल होने हल्द्वानी पहुंचे

ख़बर शेयर करें
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का रविवार को हल्द्वानी आगमन हुआ। वह केंद्रीय राज्यमंत्री व नैनीताल सीट से सांसद अजय भट्ट की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।इधर रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। वहीं दोपहर में लालडांठ के पास वाहनों को रोक दिया गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री का काफिला जाने के बाद ही यातायात सामान्य हो पाया। पीलीकोठी-धानमिल रोड में तो रास्ता भी बैरिकेड के जरिए बंद कर रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *