दिल्ली हाइवे जाम, 80 किमी दूरी बढ़ी, यात्रियों को देना पड़ा अधिक किराया

ख़बर शेयर करें

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के चलते लगा जाम, उत्तराखंड परिवहन की बसें कई घंटे लेट

समाचार शगुन डेस्क, हल्द्वानी। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के चलते हल्द्वानी- दिल्ली राष्टीय राजमार्ग स्थित बृजघाट लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने से देर रात से लगे जाम ने उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 15 से ज्यादा बसे इसकी चपेट में आ गई। कई बसे जाम में फंसने के बाद और सभी बसे आने-जाने में दिल्ली से लालकुआं, बुलंदशहर, नरोरा,बबराला, चन्दौसी, कुंदर की बिल्लारी, मुरादाबाद होते हुऐ हल्द्वानी को वापस आई और गई। बसों को करीब 80 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी,और साधारण बस में यात्रियो को 120 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ा। जाम और बसों को अतिरिक्त दूरी तय करने में दिल्ली और हल्द्वानी बस स्टेशन में बसों का अभाव भी देखा गया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *