मुखानी थाना क्षेत्र से मेडिकल स्टोर संचालक लापता

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक शिवशंकर गोस्वामी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। मुखानी कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।  पुलिस के मुताबिक एक सीसीटीवी फुटेज में व्यापारी बस में सवार होकर जाता दिखाई दिया है। पुलिस टीमें व्यापारी की तलाश में जुटी है। बताया कि व्यापारी पारिवारिक कलह के चलते घर छोड़ गए थे। उसकी चौफुला पर मेडिकल स्टोर है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि व्यापारी की ढूंढ खोज की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here