खेल महाकुंभ : अंडर-14 फुटबॉल में स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी हल्द्वानी चैंपियन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ के तहत  अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फुटबाल प्रतियोगिता अण्डर-14 बालक वर्ग में स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी (ए) हल्द्वानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने बताया कि स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी (बी) हल्द्वानी दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन काण्डपाल, प्रधान सहायक लीलाधर भट्ट, शिवदत्त नैनवाल, नवीन चंद आर्य, दिवाकर रावत, करन टम्टा, मदन लाल, सुरेश चंद, हेमा सूर्या , लक्ष्मी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *