युवती को शादी का झांसा देने वाले व्यापार मंडल अध्यक्ष को पुलिस ने उठाया 

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के भवाली में व्यापार मंडल  के अध्यक्ष नरेश पांडे को मंगलवार की सुबह नैनीताल कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए उठा लिया। उस पर नैनीताल की एक युवती की ओर से मल्लीताल कोतवाली में तहरीर सौंपकर शादी का झांसा और धमकी देने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में युवती ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर नरेश पांडे पर लगाए गए आरोप कुछ लोगों की ओर से उस पर दबाव डालकर देने की बात कहीं गई थी। वहीं नरेश पांडे ने भी अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए साजिश के तहत फंसाने की बात कहीं है। मंगलवार सुबह नैनीताल पुलिस पांडे के आवास में पहुंची और उसे अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। कोतवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह 7 बजे नैनीताल पुलिस पांडे को उठा ले गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *