पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 वाहन सीज, 53 के चालान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऑपरेशन “लगाम” के तहत नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन एवं डॉ.जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में दिनांक *17-05-2026* से जनपद में चलाए जा रहे *“ऑपरेशन लगाम”* के तहत *थाना पुलिस, यातायात पुलिस एवं सीपीयू* द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर निम्न प्रभावी कार्यवाही की गई।

रैश ड्राइविंग पर कार्यवाही
• कुल चालान – 53
• वाहन सीज – 10
• डीएल निलम्बन – 01
• संयोजन शुल्क – ₹17,000/-

*ओवर स्पीड वाहनों पर कार्यवाही*

• कुल चालान – 04
• वाहन सीज – 02
• संयोजन शुल्क – ₹2,000/-

*रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही*
• कुल चालान – 12
• वाहन सीज – 01
• डीएल निलम्बन – 01
• संयोजन शुल्क – ₹6,000/-

नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *