देहरादून की तहसील कालसी क्षेत्र में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक के विरुद्व प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी सोनिका ने उपजिलाधिकारी, चकराता से आख्या मांगी थी। उपजिलाधिकारी चकराता की आख्या में उल्लेख किया गया है कि राजस्व उपनिरीक्षक-सहिया सुखदेव चन्द के विरूद्ध प्राप्त शिकायत में प्रथम दृष्टया राजस्व उपनिरीक्षक की संलिप्तता प्रतीत होना हुई है। गौरतलब है कि बीते दिन राजस्व उपनिरीक्षक का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में जिला प्रशासन ने राजस्व उपनिरीक्षक को भूलेख अधिष्ठान में संबद्ध कर दिया है।
