दुखद: देहरादून में विवाह समारोह से लौट रहे मां-बेटी की सड़क हादसे में मौत, पिता-पुत्र जख्मी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

देहरादून में दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर धर्मावाला के पास ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह साल के मासूम व महिला की मौत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार छुटमलपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी इरशाद परिवार के साथ बड़े भाई नियाज़ के बेटे व बेटी की शादी में आया था। विवाह समारोह निपटने के बाद बीते गुरुवार को इरशाद बाइक से घर लौट रहा था। धर्मावाला के पास ओवरटेक करते समय बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में इरशाद की पत्नी गुलिस्तां परवीन ( 36) व बेटी अलफीसा ( 10) के सिर पर ट्रक का टायर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को विकासनगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने गुलिस्तां व अलफीसा को मृत घोषित कर दिया। वहीं इरशाद व उसके पांच साल के बेटे असद को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया है। इधर‌ पुलिस हादसे के आरोपी चालक व ट्रक का पता लगा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *